अगर आपको कोई समान पूरे शहर में नहीं मिल रहा है तो आपको जरुरत है शहर के सदर बाजार आने की। ये बाजार गुड़गांव की गगन चुंबी इमारतों से कुछ ही दूर पर है। करीब 65 साल की उम्र का यह बाजार गुड़गांव के बस अड्डे के पास ही है। ये गुडगंव का ऐसा बाजार है जहां आपको सब कुछ मिल जाएगा।
ए से लेकर जेड तक है यहां: सदर बाजार में आपको ए से लेकर जेड तक सब मिल जाएगा। यहां आपको कपड़े, ऐक्सेसरीज़ और गैजेट्स के साथ साथ अच्छा फूड भी मिलेगा। गुडगांव के भविष्य अरोड़ा का कहना है, “मैं यहां हफ्ते-दो हफ्ते में आता रहता हूं। जब भी मुझे कोई भी समान गुड़गांव के मॉलस् में नहीं मिलती तो मैं यहीं आता हूं। यहां सभी टाइप का समान मिल जाता है।” पूरे शहर में सदर बाजार अपनी इसी खास क्वालिटी के लिए काफी फेमस है।
मिलती है खास वैराइअटी: करीब पांच किलोमीटर से ज्यादा एरिया में फैला सदर बाजार आपको काफी वैराइअटी ऑफर करता है। यहां एक ही चीज की कई दुकानें हैं जो आपको अच्छी-खासी वैराइअटी प्रोवाइड करती हैं। इसके साथ ही बाजार में कई स्ट्रीट वेंडर्स भी हैं। जिनसे आप कई इंट्रस्टिंग और नई ऐक्सेसरीज़ खरीद सकते हैं।
जेब पर नहीं पड़ता असर: सदर बाजार में ढेर सारी दुकानें हैं। यहां से शोपिंग करने का सबसे बड़ा फायदा है सेविंग्स। यहां आपको अच्छे कपड़े और टेस्टी फूड के लिए अपनी जेब पर खासा जोर नहीं डालना पड़ेगा। बाजार में ढेर सारी दुकानें हैं जहां से आप रेट्स कम्पेयर कर सकते हैं। यहां आपको सभी सामन आपके बजट में मिल जाएगा। सदर बाजार से शोपिंग करने पर आपको एक और बेनफिट भी मिलता है। वे यह कि आप यहां जमकर बार्गिनिंग कर सकते हैं। अगर आप निगोशीएसन में अच्छे हैं तो सदर बाजार आपके लिए एक कूल मार्केट हो सकता है।
सरदार की जलेबी: बाजार से अंदर आते ही कुछ कदमों की दूरी पर मिलती हैं सरदार की गरमा-गरम जलेबियां। पिछले 6 दशकों से ज्यादा सालों से ये गुड़गांव को अपनी जलेबियां खिलाते आए हैं। दुकान पर जलेबियां बनाने वाले भगवान दास करीब 45 सालों से सरदार जी की ही दुकान पर जलेबियां बनाते आए हैं। इसके साथ ही दुकान पर केवल गरमा गरम करारी जलेबियां ही मिलती हैं। बावजूद इसके आपको अपनी बारी के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है। दुकान पर बनी जलेबियां न केवल गुड़गांव मे फेमस है बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी काफी फेमस है। दुकान के मालिक गुरदीप बताते हैं ‘‘लोग हमारी जलेबियां केरला, बैंगलोर, मुंबई जैसे कई शहरों में ले जाते हैं।” ऐसे में अगर आप सदर बजार जाने की सोच रहे हैं तो सरदार की जलेबियों की मिठास चखना तो बनता ही है।
बाल जी स्वीट्स एंड रेंस्तरा: सदर बाजार के दूसरे छोर पर बना बाल जी स्वीट्स एंड रेस्तरां। ये रेस्तरां भी बाजार की पुरानी दुकानों में से एक है। यहां के छोले भठूरे और ब्रेड पकोड़े लोगों को काफी पसंद हैं। यहां के छोले भठूरों का लाजवाब स्वाद आपको यहां दोबारा आने पर मजबूर कर देगा। दुकान के मालिक बालकृष्ण बताते हैं, “हमारे यहां जो ग्रहाक एक बार आता है, वो दोबारा जरूर आता है। ज्यादातर लोग हमारे यहां ब्रैड पकोडे और छोले भठूरे खाना पसंद करते हैं।” रेस्तरां पर दोपहर व शाम के समय काफी भीड़ हो जाती है। अगर आप मसालेदार व चटपटा खाने के शौकिन हैं तो बालजी आपके लिए एकदम सही जगह है।
साथ हैं ताजा सब्जियां भी: बाजार के पीछे ही सब्जी मंडी है। जहां से आप फ्रेश सब्जियां ले सकते हैं। मंडी होने कारण आपको यहां काफी कम दाम पर सब्जियां मिल जाएंगीं।
बुक स्टोर का भी है जलवा: बाजार में कई बुक डिपो हैं। जहां आपको हर तरह का स्टेशनरी का समान मिल जाएगा। मंगला एंड कंपनी के मालिक आशिष का कहना है, “हमारे यहां काफी दूर दूर से स्टूडेंट्स आते हैं। बाजार में सभी तरह के फॉर्म मौजूद हैं। जो यंगस्टर्स को बाजार की ओर काफी अट्रैक्ट करता है।” अगर आप भी किसी फॉर्म या स्टेशनरी समान की तलाश में हैं इधर उधर घुम रहे हैं तो सदर बाजार आपके लिए एक कारगर जगह साबित हो सकती है।
पूरे वीक रहता है ओपन: अगर आप शोपिंग करने का प्लान बना रहे हैं पर समय की कमी के कारण नहीं जा पा रहे हैं तो सदर बाजार आपके लिए एकदम ठीक बाजार है। आप चाहे कॉलेज गोइंग स्टूडेंट हों या फिर किसी भी प्रोफेशन में आप कभी भी सदर बाजार जा सकते हैं। यह मार्केट पूरे वीक ओपन रहती है। बाजार रोजाना सुबह 09:30 बजे खुल जाता है और रात 09:30 तक अपने ढलान की ओर बढ़ने लगता है।